हज़ारीबाग: हजारीबाग के गोरहर निवासी एक प्रवासी मजदूर की तमिलनाडु में करंट लगने से मौत
गोरहर थाना क्षेत्र के मुकेश कुमार महतो (27) की काम के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया। समाजसेवी सिकन्दर अली ने परिवार से मिलकर संवेदना जताई और प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर ठोस नीति बनाने की मांग की।