गैरतगंज: रायसेन-राहतगढ़ सड़क निर्माण के विरोध में कांग्रेस का धरना, जांच और कार्रवाई की मांग
रायसेन से राहतगढ़ तक निर्माणाधीन 81 किलोमीटर लंबी सड़क के कथित घटिया निर्माण, धीमी कार्यप्रगति तथा लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के विरोध में बुधवार दोपहर 1 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में गैरतगंज के मुख्य बस स्टैंड पर विशाल धरना-प्रदर्शन एवं जनसभा आयोजित की गई। बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान और आमजन इस आंदोलन में शामिल हुए। सभा