पलिया: पलिया कस्बे में पुराने अस्पताल के पास आवारा गोवंश को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,गौ रक्षक के पदाधिकारी ने इलाज कर बचाई जान
पलिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पलिया कोतवाली क्षेत्र के पुराने अस्पताल के पास आवारा गोवंश को आज अज्ञात वाहन ने रात करीब 9:30 बजे टक्कर मार दी है। घायल गोवंश की स्थानीय लोगों ने सूचना गौ रक्षक दल को दी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे गौ रक्षक दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चिंटू पुरी ने इलाज कर गौवंश की जान बचाई है।