जशपुर: जशपुर में खाद-बीज दुकानों पर सख्ती, अनियमितता के चलते 10 दुकानों को जारी किए गए नोटिस
कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर कृषि विभाग ने किसानों को समय पर उचित दर पर खाद-बीज उपलब्ध कराने के लिए जिलेभर में दुकानों का निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। जशपुर जनसंपर्क अधिकारी से शुक्रवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान उर्वरक दर का डिस्प्ले नहीं होना, स्टॉक रजिस्टर का संधारण नहीं करना और किसानों को रसीद नहीं देने जैसी अनियमितता