पीलीभीत: गुलड़िया भूपसिंह प्राइमरी स्कूल के पास अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई कार, एक की मौत और पांच घायल
पीलीभीत पूर्णागिरि मेले से वापस आते वक्त तेज रफ्तार कार घुंघचाई थाना क्षेत्र के गुलड़िया भूपसिंह में प्राइमरी स्कूल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक तेज रफ्तार कार अचानक हाईवे से उतरकर तालाब में बनी पुलिया से टकरा गई। जिस कारण कार में मौजूद 6 लोग दुर्घटना का शिकार हो गए। इसमें ऊषा देवी की मौत हो गई।