मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक का शव दन्नाहार क्षेत्र में फांसी पर लटका मिला, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा
कोतवाली थाना क्षेत्र के लहर मऊअन निवासी सुमित कुमार पुत्र किशन लाल का दन्नाहार क्षेत्र के जरामई में फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।