जी राम जी विधेयक का शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा विरोध करने जा रही है। गोड्डा के अशोक स्तंभ पर महा धरना कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है ।यह जानकारी शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन कुमार ने दी है। उन्होंने बताया की महा धरना के बाद DC गोड्डा के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को विधेयक की वापसी के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा।