घाघरा: बनियाडीह गांव में विक्षिप्त भाई-बहन के परिजनों से अवर न्यायाधीश ने की मुलाकात
Ghaghra, Gumla | Dec 7, 2024 अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामकुमार लाल गुप्ता, पूर्व सदस्य स्थाई लोक अदालत गुमला शंभू सिंह, मंगलेश्वर उरांव, जोसेफ किंडो व प्रकाश पांडे ने बनियाडीह गांव स्थित विछिप्त भाई बहन के घर पहुंचे और परिजनों को मिलने वाले सरकारी सुविधाओं की जानकारी ली। इस रामकुमार लाल गुप्ता ने कहा दोनों विछिप्त भाई बहन को इलाज के लिए रांची रिम्पास भेजा जाएगा।