घाघरा: देवाकी में खलिहान में सांप ने एक लड़की को काटा, घायल को गुमला के लिए रेफर किया गया
Ghaghra, Gumla | Dec 6, 2024 घाघरा थाना क्षेत्र के देवकी निवासी निकिता कुमारी को देवाकी गांव के खलिहान से पुआल लाने के दरमियान सांप ने काट लिया। जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। वहीं परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज हेतु गुमला रेफर कर दिया।