कानपुर: झकरकटी बस अड्डे पर पुलिस के सामने दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो हुआ वायरल
झकरकटी बस अड्डे पर पुलिस के सामने ही दबंगों की दबंगई देखने को मिली।दबंगों ने पुलिस के सामने एक युवक को बेरहमी से पीट दिया।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार शाम 5:00 बजे वायरल हुआ।थाना प्रभारी ने बताया प्रकरण में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।आरोपियों की तलाश की जा रही है।