कानपुर: कल्याणपुर इंदिरा नगर डिविनिटी होम्स में डॉक्टर दंपति के घर से लाखों की चोरी करने वाली नौकरानी को पुलिस ने हिरासत में लिया
कल्याणपुर इंदिरा नगर डिविनिटी होम्स में रहने वाले डॉक्टर दंपति के घर लाखों की चोरी हो गई। चोरी की जानकारी होने पर महिला डॉक्टर ने अपनी नौकरानी के खिलाफ कल्याणपुर थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने नौकरानी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसीपी कल्याणपुर ने गुरुवार 4 बजे बताया कि जल्द ही चोरी का खुलासा करके आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।