अरवल: अरवल पुलिस की कार्रवाई: कुर्था से चोरी स्कूल बस वैशाली से बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार
Arwal, Arwal | May 10, 2026 प्रतापपुर पनशाला के पास मानस विद्यालय बभना की स्कूल बस (BR25P9332) चोरी हो गई। थानाध्यक्ष ने निरज कुमार के आवेदन पर कांड 73/26 दर्ज कर SP अरवल के निर्देश पर विशेष टीम गठित की। तकनीकी अनुसंधान, आसूचना और CCTV से बस वैशाली के विदुपुर थाना रजासन चौक से बरामद हुई। अभियुक्त धर्मेन्द्र कुमार (निलकंठ टोला, मनेर, पटना) गिरफ्तार, जिसने वाहन चोरी गिरोह का खुलासा किया।