कानपुर: दीप टॉकीज के नीचे कॉस्मोजिन अवैध हुक्का बार में पुलिस और आबकारी टीम ने मारा छापा
किदवई नगर के दीप टॉकीज के नीचे कसमोजिन अवैध हुक्का बार मे छापेमारी की गयी।सूचना पर पुलिस टीम और आबकारी टीम की संयुक्त टीम ने छापेमारी करते हुए अवैध शराब समेत अन्य सामान बरामद किया हैपुलिस उपायुक्त दक्षिण ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि छापेमारी में 14 हल्के संदिग्ध नशीला पदार्थ समेत पेटी अवैध शराब व 60000 रुपये बरामद किए है।