समस्तीपुर: डरसुर गांव में आपसी विवाद को लेकर मामा-भांजे के साथ हुई मारपीट, इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचे घायल
वारिसनगर थाना क्षेत्र के डरसुर गांव के रहने वाले सूरज कुमार ने बताया उनके मामा राम नंदन सदा अपने परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। पड़ोसी को लगा कि उनके बारे में बातचीत की जा रही है। इसी से नाराज होकर पड़ोसी राम नंदन सदा को मारपीट कर जख्मी कर दिया। भांजा सूरज कुमार बचाने गया तो उसे भी मारपीट की गई।