समस्तीपुर: शहर के गणेश चौक मगरदही मोहल्ला वार्ड-24 में मंगलवार शाम आपसी विवाद को लेकर बीच सड़क पर मारपीट
समस्तीपुर शहर के गणेश चौक मगरदही मोहल्ला वार्ड-24 में मंगलवार शाम आपसी विवाद को लेकर बीच सड़क पर मारपीट हुई। जिसमें एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में विजय कुमार, अजय नारायण, विनय कुमार और लाल बाबू महतो शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लाल बाबू महतो की स्थिति गंभीर है।