समस्तीपुर: समाहरणालय के सभागार में जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ किया समीक्षा बैठक
समस्तीपुर जिले के समाहरणालय के सभागार में जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने आगामी 15 अगस्त की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया है। इस समीक्षा बैठक में सभी विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी के द्वारा तैयारी की समीक्षा किए जाने के बाद अधिकारियों को कई निर्देश जारी किया है।