बालोद: निपानी में अवैध शराब बिक्री का वीडियो वायरल, खुली पोल के बाद चंद्रभान साहू ने की शिकायत, आबकारी विभाग पर उठे सवाल
Balod, Balod | May 6, 2026 बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम निपानी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री का एक वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वीडियो में कथित तौर पर कोचियों द्वारा खुलेआम शराब बेचते हुए देखा जा रहा है, जिससे आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।