सुल्तानगंज: गुरु पूर्णिमा पर अजगैबीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोल बम के जयघोष के साथ 105 किमी की यात्रा पर निकले कांवरिए
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध बाबा अजगैबीनाथ धाम में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे हजारों कांवरिया श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा धाम भक्तिमय हो उठा। अजगैबीनाथ मंदिर, उत्तरवाहिनी गंगा तट और नमामि गंगे घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालु