कोठी महल: हनुमान नाका से हरीफाटक तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू,प्रभावित मकानों को हटाने की कार्रवाई
उज्जैन। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को गति देते हुए नगर निगम ने बुधवार को हनुमान नाका से हरीफाटक तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर मार्ग में बाधक और प्रभावित मकानों को हटाने की कार्रवाई बुलडोजर की मदद से की गई।