मुज़फ्फरनगर: जीएसटी मामले में मुज़फ्फरनगर के पूर्व सांसद कादिर राना की गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक
प्रयागराज हाईकोर्ट ने मुजफ्फरनगर के पूर्व सांसद कादिर राणा की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी है। बता दे कि राणा स्टील पर जीएसटी की डिप्टी डायरेक्टर श्रेया गुप्ता के नेतृत्व में मारे गए छापे के दौरान हुई कहासुनी व हाथापाई के मामले में पूर्व सांसद कादिर राणा को भी 120 बी का आरोपी बनाया गया था और उनकी गिरफ्तारी के वारंट निकाल दिए गए थे।