बदायूं: जिला पंचायत के आवास में स्थित टेलीफोन टावर पर महिला चढ़ी, पिता और भाइयों को उम्रकैद के बाद ट्रायल की मांग
Budaun, Budaun | Apr 28, 2026 बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी रोड जिला पंचायत के आवास में स्थित मोबाइल टावर पर वजीरगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी जसवीर की पत्नी रामा मोबाइल टावर के ऊपरी हिस्से पर चढ़ गई। इस घटना से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। राम की बहन ने बताया है कि उसके पिता नेत्रपाल और तीन भाई सुनील संजीव व शेर सिंह को एक महीने पहले सजा हुई थी।