पटना ग्रामीण: ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश, दुकानदार के मुंह पर स्प्रे मारकर भाग रही दो युवतियों को भीड़ ने पकड़ा,किया पुलिस के हवाले
कुर्जी पुल के पास स्थित एक ज्वेलरी दुकान में दो युवतियों द्वारा लूटपाट का प्रयास विफल कर दिया गया है. दुकानदार राजेश कुमार के अनुसार, दोनों युवतियां ज्वेलरी देखने के बहाने दुकान में घुसीं और टॉप्स दिखाने की मांग की. इसी दौरान उन्होंने दुकानदार के मुंह पर बैग से निकालकर स्प्रे छिड़क दिया और सामान लेकर भागने की कोशिश की. स्प्रे के कारण दुकान में सफोकेशन होने