सैदपुर: नंदगंज बाजार स्थित मकान की छत पर अज्ञात कारणों से लगी आग, हजारों रुपए मूल्य का घरेलू सामान जलकर राख, परिजन बाल-बाल बचे
नंदगंज बाजार स्थित पारस गली निवासिनी माधुरी मद्धेशिया पत्नी घुरहू मद्धेशिया के घर की ऊपरी मंजिल पर अज्ञात कारणों से अचानक आग लग जाने से जबरदस्त अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से छत पर रखा हजारों रुपये मूल्य का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। हालांकि स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।