रातू: पुनदाग ओपी इलाके में गोल्ड प्लाजा स्थित जेवर दुकान में लूट की घटना को दिया गया अंजाम
Ratu, Ranchi | Feb 14, 2024 रांची के पुनदाग ओपी इलाके में एक अनोखे लूट की घटना को अंजाम दिया गया । जब हाथों में गुलदस्ता लिए हथियार बंद 3 अपराधी ग्राहक बन कर गोल्ड प्लाजा स्थित जेवर दुकान पहुंचे। और फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि लूटपाट के दौरान दुकानदार की हिम्मत भी साफ दिखाई जिस वजह से भगाने के दौरान अपराधी एक पिस्तौल और मोटरबाइक छोड़ कर भागे।