कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहरवाटांड़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां करंट की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक किशोर की पहचान शिवांश कुमार पिता रोशन साव के रूप में की गई है। मामले की जानकारी देते हुए रौशन साव के पड़ोसी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वे किसी काम से दुकान जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि रोशन का पुत्र शिवांश अपने घर के दरवाजे के पास मूर्छित अवस्था में पड़ा हुआ था और उसकी बहन उसे लगातार उठाने का प्रयास कर रही थी। इसके पश्चात जब वे उसके घर के पास पहुंचा तो मालूम हुआ कि वह लोहे के दरवाजे में करंट आने के कारण शिवांश उसकी चपेट में आ गया और बेहोश हो गया है। इसके पश्चात गांव के अन्य लोगों की मदद से उसे किसी प्रकार से दरवाजे से अलग कर सदर अस्पताल कोडरमा लाया गया। जहां प्रारंभिक जांच के बाद चिकित्सक ने शिवांश को मृत घोषित कर दिया।
Koderma, Kodarma | Aug 25, 2026