NHAI के खिलाफ किसानों ने महाराजा गंगा सिंह चौक पर ट्रैक्टर ट्रालियों से किया प्रदर्शन, लगाया जाम
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 18, 2026
श्रीगंगानगर में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बनाए जा रहे एक्सप्रेसवे बायपास कॉरिडोर के विरोध में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ सोमवार को दोपहर 12:00 जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने गंगा सिंह चौक के पास रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर ट्रैक्टर खड़े कर जाम लगा दिया।