चरखारी: चरखारी में मोहर्रम के दौरान निकलने वाले दुलदुल जुलूस के मार्ग का अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ किया निरीक्षण
चरखारी में मोहर्रम के दुलदुल जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारियों ने जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। एएसपी वंदना सिंह, एडीएम कुंवर पंकज, सीओ दीपक दुबे व थाना प्रभारी वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से रूट का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग और संवेदनशील स्थलों का जायजा लिया। किसी भी अव्यवस्था पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।