उज्जैन: मुरलीपुरा में असामाजिक तत्वों का आतंक, स्ट्रीट लाइट बंद कर फोड़े 3 कारों के कांच
ग्राम मुरलीपुरा में असामाजिक तत्वों ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने पहले इलाके की स्ट्रीट लाइट के तार निकाले और फिर अंधेरे का फायदा उठाकर वहां खड़ी तीन फोर व्हीलर गाड़ियों के कांच फोड़ दिए। इस घटना में वाहन मालिकों को करीब 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। सुबह घटना का पता चलने पर क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में पुलिस की रात्रि गश्त न होने से नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। रहवासियों ने महाकाल थाना पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
UjjainNews Vandalism UjjainPolice CrimeNews
Ujjain Urban, Ujjain | Oct 6, 2026