पूरनपुर: भगवन्तापुर मौजा में पेड़ कटवाने पहुंची विधवा महिला की लाठी-डंडों से पिटाई, पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सबलपुर खास की रहने वाली राधा देवी पत्नी स्वर्गीय नन्हेलाल ने बताया कि उसका वेटा बाहर मजदूरी करने गया था। एक हादसें में वह घायल हो गया। पुत्र के उपचार के लिए खेंत की मेड़ पर यूकेलिप्टस के पेड़ लगे हैं। जिनकी बिक्री कर पुत्र का उपचार कराना चाहती हैं। आरोप है कि पड़ोसी काश्तकार वीरेंद्र सिंह ने परिजनों की मदद से पिटाई कर दी।