पूरनपुर: जेठापुर खुर्द गांव में नेत्रहीन महिला से रिश्वत की मांग पूरी न होने पर स्वच्छ शौचालय का लाभ नहीं मिल सका
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव जेठापुर खुर्द की रहने वाली पुष्पा देवी ने तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में दिए शिकायती पत्र में बताया। कि एक बर्ष पूर्व उसको दिव्यांग कोटे से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला था। आरोप है कि सचिव और प्रधान ने बीस हजार रुपए लिए थे। उच्च अधिकारियों से शिकायत के बाद उक्त लोगों ने वापस कर दिए थे। इसलिए शौचालय का लाभ नहीं मिल सका।