कोंडागांव: कोण्डागांव नगर में दूसरे दिन भी फ्यूल संकट, दिनेश पेट्रोल पंप बना लोगों का सहारा, स्थिति सामान्य होने का आश्वासन
कोण्डागांव जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत का संकट आज मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। जिले के Hindustan Petroleum, Bharat Petroleum और Indian Oil Corporation के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने से आमजन और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई पंप सोमवार से बंद हैं, जबकि कुछ रविवार से ही ड्राई हो चुके हैं, जिससे लोग पेट्रोल-डीजल के लिए ए