राजसमंद: पीएम कृषि सिंचाई योजना के तहत भव्य जलग्रहण रथ यात्रा का आयोजन किया गया
राजसमंद 25 मार्च। राज्य के विभिन्न जिलों में जल संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के अंतर्गत जलग्रहण रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 5 फरवरी को 12 जिलों से प्रारंभ होकर कोटा, बूंदी, भीलवाड़ा, चितौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सलूम्बर और उदयपुर से होते हुए राजसमंद जिले में प्रवेश कर चुकी है।