ग्वालियर में सड़क किनारे बैठे एक बछड़े को कार से कुचलकर मारने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार दोपहर 2 बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बिना लाइसेंस वाहन चलाने और वाहन उपलब्ध कराने के मामले में उसके पिता के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।