असरगंज: छात्रा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती; परिजनों ने प्रधानाध्यापक पर लापरवाही का आरोप लगाया
असरगंज के रामानंद एवं परसीराम उच्च माध्यमिक विद्यालय जलालाबाद में शनिवार 12:00 pm को एक छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। नवमी कक्षा की छात्रा रानी कुमारी को सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द हुआ। इसके बाद वह कक्षा में ही बेहोश होकर गिर पड़ी।