असरगंज: मकवा गांव में जमीनी विवाद में दबंगों ने दो भाइयों पर किया हमला, लाठी-डंडों से पीटा, अस्पताल रेफर
असरगंज थाना क्षेत्र के मकवा गांव में गुरुवार 2:00 पीएम को जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मनोज कुमार और उनके भाई सनोज कुमार अपने खेत में घास काट रहे थे। इसी दौरान गणेश यादव और उनके दो पुत्रों से जमीनी विवाद हो गया। विवाद के बाद गणेश यादव और उनके पुत्रों ने दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में मनोज और सनोज गंभीर रूप से घायल हो गए।