महोबा के बघरौन गांव निवासी आत्म सिंह पुत्र आनंद सिंह ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि पूर्व में 2 जनवरी कि रात्रि वो और उसकी पत्नी घर पर अकेले थे। तभी रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर 97 हजार रुपए नगदी व लगभग 12 हजार रुपए सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए। पीड़ित दंपत्ति ने पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने का आरोप लगाया है।