पालोजोरी: देवघर-दुमका रेलखंड पर मंगलवार को अज्ञात युवती की ट्रेन से कटकर मौत, क्षेत्र में फैली सनसनी
देवघर-दुमका रेलखंड पर मंगलवार देर शाम 7 बजे को एक अज्ञात युवती की रेल से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। जानकारी के अनुसार देवघर-दुमका रेल लाइन मार्ग पर सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के दानरायडीह गांव के समीप लोगों ने रेल पटरी के किनारे एक युवती का शव पड़ा देखा।