धनौरा: गजरौला के गांव चकनवाला में होमगार्ड को गोली मारकर घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान किया
उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत होमगार्ड को गोली मारकर घायल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके चालान कर दिया। वहीं होमगार्ड का उपचार मेरठ के निजी अस्पताल में जारी है। बता दें कि 2 दिन पूर्व थाना क्षेत्र के गांव चकनवाला में होमगार्ड करन सिंह भैंसा बुग्गी से अपने ढाई वर्षीय पौत्र को साथ लेकर पशुओं के लिए चारा काटने जा रहे थे।