बरेली: नवाबगंज थाना क्षेत्र अभय राजपुर में दबंगों ने महिला पर धारदार हथियार से किया हमला
नवाबगंज थाना क्षेत्र के अभय राजपुर में दबंगों द्वारा एक महिला के ऊपर धारदार हथियार से हमला किया गया है। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।जिनको उपचार के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत उसने थाना पुलिस से की है ।थाना पुलिस ने पूरे मामले में छानबीन शुरू कर दी है।