बरेली: अलीगंज थाना क्षेत्र के किशनपुर में दबंगों ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, पुलिस से की शिकायत
अलीगंज थाना क्षेत्र के किशनपुर में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति को जमकर पीटा गया है। मारपीट की घटना के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए पुलिस ने बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पूरे मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।