बरेली: नवाबगंज थाना क्षेत्र के अभयराजपुर में दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, पुलिस से की शिकायत
नवाबगंज थाना क्षेत्र केअभय राजपुर में दबंगों ने पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी ।जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया ।जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है ।थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। घायल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।