निघासन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सुरजी पुरवा गांव निवासी राजाराम पुत्र राम दुलारे बीते दिन अपने घर से दुकान पर जा रहा था। रास्ते में गांव में ही बाइक सवार टक्कर मार कर फरार हो गया था। सड़क हादसे राजाराम गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई है।