मझगई थाना क्षेत्र के अंतर्गत खाले पुरवा गांव निवासी पीड़ित युवक पवन पुत्र रामकिशन को पड़ोसी अजय कुमार पुत्र श्री राम व सुधीर कुमार पुत्र श्री राम ने गाली गलौज का विरोध करने पर पीट दिया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।