निघासन: मुर्गहा में मजदूरी का बकाया पैसा मांगने पर दबंगों ने मजदूर को पीटा, पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला
मझगई थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुर्गहा गांव निवासी सूरज कुमार पुत्र रामवेश ढकवा गदियाना गांव निवासी महफूज के घर में मिट्टी पढ़ने का काम किया था जिसका ₹7500 मजदूरी का बकाया था। पीड़ित ने महफूज से अपने मजदूरी के बकाया पैसे मांगे थे। जिस पर महफूज ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पीड़ित मजदूर सूरज कुमार की जमकर पिटाई कर दी थी।