तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बरसोला कला गांव निवासी पीड़िता मैना पत्नी रामसूरत को गाली गलौज का विरोध करने पर पड़ोसी राम हरि व ज्ञानवती व नंदिनी ने घर में घुसकर पीट दिया था। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।