बेरमो: सोनारडीह इलाके में ज़मीन को लेकर दो पक्षों में विवाद, मारपीट का आरोप
Bermo, Bokaro | May 11, 2026 बेरमो थाना क्षेत्र के ढोरी बस्ती के सोनारडीह इलाके में आधा डिसमिल जमीन पर बने दो कमरे के मकान को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। सोमवार समय लगभग साढ़े दस बजे बताया गया कि विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच झड़प और मारपीट की नौबत आ गई, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए।