बिंदकी: बिजौली गांव में दो सगे भाइयों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार, महोबा जनपद में नदी में डूबने से हुई थी मौत
चांदपुर क्षेत्र के बिजौली के जितेंद्र महोबा जनपद में शिक्षक हैं। उनके दो भाई रंजीत व विपिन उर्फ राजा सिपाही भर्ती की परीक्षा देने महोबा गए थे। रविवार को तीनों भाई व जितेंद्र का पुत्र सिद्धांत एवं साला पांच लोग धसान नदी में कर रहे थे तभी जितेंद्र व विपिन उर्फ राजा की डूबने से मौत हो गई थी। मंगलवार की सुबह 10 बजे बिजौली मे शवों का अंतिम संस्कार किया गया।