मितौली: छोटेलालपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर जमकर हुई पत्थरबाज़ी, एक पक्ष ने सत्ताधारियों पर दबाव बनाने का लगाया आरोप
मामला लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत छोटालालपुर गांव का है। जहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले हैं। वहीं एक पक्ष ने सत्ताधारी लोगों पर पुलिस कार्रवाई न होने को लेकर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पत्थरबाजी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है।