विद्यापति नगर: जोरपुरा में भागवत महायज्ञ में गूंजी कृष्ण बाल लीला, पूतना वध प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
शाहपुर पटोरी के जोरपुरा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत महायज्ञ के पांचवें दिन भक्ति का माहौल चरम पर रहा। प्रयागराज से आए कथा वाचक सुमित जी महाराज ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और पूतना वध प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उनके प्रवचन से श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। कथा में यशोदा और गोकुलवासियों के वात्सल्य भाव का भी मार्मिक चित्रण किया गया।