कटनी नगर: गोल बाजार रामलीला मैदान में अज्ञात युवक ने बाइक में लगाई आग, अफरा-तफरी मची
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोल बाजार में उस समय अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया जब एक अज्ञात युवक यहां पहुंचा और अचानक गोल बाजार रामलीला मैदान में अपनी बाइक को आग के हवाले कर यहां से भाग निकला यह घटना आज मंगलवार दोपहर 2:00 की है। सूचना दमकल वाहन को दी गई जो कि यहां पहुंचा और मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। आज्ञात युवका की तलाश जारी है।